मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017

 यदि आप देशभक्त हैं ,राष्ट्रवादी हैं तो यह देश के लिए गौरव की बात है। लेकिन उसके प्रदर्शन के लिए किसी कालेज या विश्विद्यालय परिसर  में जाकर हुड़दंग मचाने की जरूरत नहीं है। यदि आप अपने हिस्से का नागरिक दायित्व निर्वहन करते हैं तो देश यों ही मान लेगा कि आप 'देशभक्त' हैं। यदि किसी अहमक को अपनी देशभक्ति प्रदर्शन की ज्यादा ही खुजाल है तो वह कश्मीरी पत्थरबाजों और उन पाकिस्तानी एजेंटों से क्यों नहीं लड़ता जो भाजपा के पदाधिकारी सहित एम.पी में धरा गए हैं? देशभक्ति दिखाना है तो किसी दुश्मन देश पर में घुसकर आक्रमण क्यों नहीं करते ? जिस लड़की ने देशके लिए अपना पिता खोया, उसे वे निकृष्ट लोग देशभक्ति सिखा रहे हैं ,जिन लोगों ने देश के लिए अंगुली भी नहीं कटाई ! वैसे प्यार मोहब्बत से देशभक्ति सिखाना बुरी बात नहीं लेकिन 'रेप'की धमकी देने वाले यदि देशभक्त होते हैं तो ऐंसी देशभक्ति को दूर से ही नमस्कार !  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें